खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सिपाही भर्ती परीक्षा में केन्द्र के अंदर धांधली करने की कोशिश के कई राज अभी आना बांकी है। इसमें कितने और लोग शामिल है, मोबाइल सीडीआर से खुलासा होगा। जिले में गत 28 जून को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को केन्द्र के अंदर सहायोग करने की साजिश रची गई थी। कई केन्द्रों पर शामिल हो रहे परीक्षार्थियों से पास कराने की डिल का खुलासा पुलिस ने कर शामिल 17 लोगों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया। जिससे सेटिंग की फिराक में लगे शिक्षक, परीक्षार्थी, सोल्वर आदि के मंसूबे पर पानी फिर गया। पुलिस को एक दूसरे से कड़ी जोड़ते हुए परीक्षा में गड़बड़ी की फिराक में लगे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली मा...