मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले में बुधवार को 17 केन्द्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में एक तिहाई परीक्षार्थी ही शामिल हुए। किसी केंद्र पर 20 तो कहीं 25 फीसदी तो सभी केन्द्रों पर मिलाकर अधिकतम 30 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। करीब 70 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में एक तिहाई परीक्षार्थी ही हुए शामिलपरीक्षार्थियों की संख्या शहर में जिन केन्द्रों पर 600 परीक्षार्थी आवंटित थे, वहां 210 तो जहां 500 की संख्या थी वहां 150 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। कुछ केन्द्रों पर 100 से भी कम परीक्षार्थियों की संख्या रही। एक ही पाली में डेढ़-डेढ़ घंटे के दो प्रश्नपत्र देकर परीक्षा ली गई। दोनों प्रश्नपत्र के बीच आधे घंटे का ब्रेक रहा। इस ब्रेक में किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी...