सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 25 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी
कटिहार, जून 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में 14 जून और 17 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 36 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन संबंधी जिम्मेदारियों से अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.