लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना के विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आई। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्थासुरक्षा व्यवस्था बुधवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा अ...