सहरसा, जून 14 -- सिमरीबख्तियारपुर। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर ट्रेनों में परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ तथा पटना में हुई अव्यवस्था की घटनाओं को देखते हुए बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार की शाम एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम ने सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित यात्रियों की आवाजाही वाले विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के ट्रेनों से आवागमन क...