लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दिए हैं। इस पर 23 जून रात 12 बजे तक आपत्तियां दी जा सकेंगी।भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, पश्नपत्र पुस्तिका क्रमांक लॉगिन करना होगा, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपना प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी देख सकेगा। सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 तथा 10 जून दो पालियों में हुई थी। सभी पालियों के प्रश्नपत्र व उनकी उत्तरकुंजी जारी की गई है। भर्ती बोर्ड के अनुसार आपत्ति सिर्फ आनलाइन ही दर्ज की जाएगी। किसी अन्य माध्यम डाक, ई-मेल आदि पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...