दरभंगा, जून 14 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वावधान में मद्यनिषेध सिपाही, गृह विभाग कारा कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 14 एवं 17 जून को शहर के 24 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को जिला प्रेक्षागृह में डीएम कौशल कुमार ने केन्द्राधीक्षकों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की। इस दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को आज मधुबनी से खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनपरीक्षा का समय डीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों ...