लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने पहुंचे हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के कारण शनिवार की रात लखीसराय शहर पर भारी दबाव देखने को मिला। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 9,984 अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण शहर में करीब 15 हजार लोगों की मौजूदगी रही। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे, जिससे होटल, धर्मशाला और लॉज पूरी तरह भर गए। लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने परीक्षार्थियों की मुश्किलें और बढ़ा दी। दिनभर खाली रहने वाले कई सार्वजनिक स्थानों पर रात में बैठने तक की जगह नहीं बची। होटल और धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिलने पर कई परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन, मंदिरों के चबुतरे और अन्य सार्वजनिक स्थलों का सहारा लेना पड़ा। यह भी ...