बांका, जून 29 -- बांका, एक संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित सिपाही (प्रचालक) चयन परीक्षा रविवार को बांका जिले के 07 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन हेतु जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 2768 परीक्षार्थियों में से 1123 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 1645 परीक्षार्थी अनुपस्थित ...