अररिया, जून 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय के 19 केन्द्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस परीक्षा में दोनो पालियों में आवंटित 14640 परीक्षार्थियों में 6242 उपस्थित रहे जबकि 8398 अनुपस्थित। जिला कंट्रोल रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 7320 परीक्षार्थियों में से 3079 उपस्थित हुए, जबकि 4241 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 7320 में से 3163 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 4157 अनुपस्थित पाए गए। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के 19 केन्द्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शुरूपरीक्षा का समय प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से...