सिपाही भर्ती परीक्षा: भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार
किशनगंज, जून 20 -- किशनगंज। सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी 14 जून को किशनगंज जिला के एक केंद्र में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर शामिल हुआ था। गिरफ्तार अभ्यर्थी अक्षय कुमार, मुंगेर जिले के वृंदावन का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को बक्सर से किशनगंज लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध 17 जून को बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया गया था। मामले में 17 जून को अभ्यर्थी अक्षय कुमार को बक्सर के एक परीक्षा केंद्र में जांच व दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पकड़ा गया था। पकड़े गए अभ्यर्थी ने पूछताछ के दौरान पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.