मुंगेर, जून 30 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के प्रशासनिक दावों को धता बताते हुए नकलचियों ने नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ) के जरिए नकल करते हुए रंगे हाथ दबोचा गया। गिरफ्तार परीक्षार्थी की पहचान बक्सर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- कपड़ों में ब्लूटूथ छुपाकर नकल करता बक्सर का युवक गिरफ्तार हाव-भाव देखकर गहराया शकः परीक्षा के दौरान नौवागढ़ी क...