सासाराम, जून 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) भर्ती की लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। बैठक में एसडीएम ने बताया कि रविवार को सासाराम के 18 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 9552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय: जिले के 11 केंद्रों पर 5,105 अभ्यर्थी होंगे शामिल, कदाचार र...