बरेली, अक्टूबर 4 -- सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन में शनिवार तीन अक्तूबर से दौड़ शुरू हुई है, जो आठ अक्तूबर तक चलेगी। पहले दिन की दौड़ में कुल 715 युवा सफल घोषित किए गए। वहीं, नौ युवाओं को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल भेजा गया। सिपाही भर्ती के लिए शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में दौड़ शुरू हुई। निर्धारित 25 मिनट में पुरुष अभ्यर्थियों को 4800 मीटर दौड़ लगानी है। तीन से आठ अक्तूबर तक चलने वाली दौड़ में प्रतिदिन 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है लेकिन शनिवार को यह संख्या 877 थी। इनमें 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और दस को अगली तिथि दी गई, जिसके चलते कुल 830 युवा दौड़ के लिए मैदान में उतरे। इनमें से 715 अभ्यर्थी चयनित हो गए जबकि 115 दौड़ में असफल रहे। यह भी पढ़ें- पीईटी के पहले दिन 815 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 659 सफलभर्ती के दौ...