मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में सोमवार को 735 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी कर सफलता प्राप्त की। हालांकि 103 अभ्यर्थी तय समय में लक्ष्य तक नहीं पहुंचे और अनफिट घोषित कर दिए गए। सोमवार को भी दौड़ते समय सात अभ्यर्थी ट्रैक पर गिर गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला असपताल में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कांठ रोड स्थित 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में चल रही है। सिपाही भर्ती की नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक रचना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 877 अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा के लिए बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- पीएसी में 825 अभ्यर्थियों...