गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। 47वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में शनिवार को सिपाही पद के अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की गई। इसमें 708 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली, जबकि 122 अभ्यर्थी निर्धारित दौड़ मानक में सफल नहीं हो सके। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन शनिवार को गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में किया गया। सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एवं पर्यवेक्षण अधिकारी आरके चतुर्वेदी के सामने अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी की।पहले दिन की परीक्षा में कुल 875 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था, जिसमें से 45 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 830 अभ्यर्थियों में से 708 अभ्यर्थियों ...