खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सिपाही भर्ती की अंतिम चरण की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा इंतजाम में शांतिपूर्ण रही। शहर मुख्यालय स्थित बने 13 केन्द्रों पर एक पाली में हुई परीक्षा में कई परीक्षार्थी अनुपस्थित बताए गए। वैसे परीक्षा में करीब पांच हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से कई केन्द्रों पर परीक्षार्थी अब्सेंट हो गए। बता दें कि शहर के रोज बड एकेडमी, बापू मिडिल स्कूल बलुवाही, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बछौता, जेएनकेटी इंटर स्कूल, पीएम श्री प्लस टू स्कूल खगड़िया, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सन्हौली, संत जेवियर्स हाईस्कूल, एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल जुनियर शाखा, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल चन्द्रनगर, महिला कॉलेज व कोशी कॉलेज केन्द्र पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की देखरेख में परीक्षा स्वच...