हाजीपुर, जून 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार पुलिस दूरसंचार तथा सिपाही चालक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को हाजीपुर के 12 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- जिले के 15 केन्द्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज, तैयारी पूरीपरीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों तथा उड़नदस्ता दलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा की सतत निगरानी की गई तथा सभी केन्द्रों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 67 प्रतिशत...