मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते दो परीक्षार्थियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। दोनों भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो ब्लू टूथ डिवाइस व दो मोबाइल जब्त किया है। परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी मिठनपुरा थाने के चैपमैन परीक्षा केंद्र और सिकंदरपुर के राधा देवी केडिया सेंटर से हुई है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दोनों से पूछताछ की। दोनों ने अपने तीसरे साथी के बारे में बताया कि वह भी सेटिंग से ब्लूटूथ के जरिए बिहटा में परीक्षा दे रहा है। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की सूचना पर बिहटा में तीसरा परीक्षार्थी धरा गया。 यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल में भोजपुर के दो परीक्षार्थी गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण सिटी एसपी ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा दे ...