प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे और रोडवेज ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आठ, नौ और दस जून को होने वाली परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे और यूपी रोडवेज भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड विशेष ट्रेनें और बसें चलाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन, 17 शहरों के बीच चलेंगी बसभर्ती परीक्षा के दौरान तैयारियां भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल में लगभग सात लाख अभ्यर्थियों की आवाजाही होने का अनुमान है। अकेले प्रयागराज मंडल में तीन दिनों के दौरान करीब एक लाख अभ्यर्थी आवागमन करेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल रूम से अभ्यर्थ...