मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के जसोवर पहाड़ी मे स्थित सिपाही बाबा की मजार तीन दिवसीय 24वां सलाना उर्स सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन चादर-गागर यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही हजारों की संख्या में सभी धर्मों के जायरिनों ने चादरपोशी कर बाबा की मजार पर जियारत की। सज्जादा सूफी निजामुद्दीन नूरी एवं सिपाही बाबा के खानदान के लोगों की ओर से भी पहली चादरपोशी की गई। उर्स के मेले मे आए हुए लोगों ने लंगर का लुत्फ़ उठाया। लंगर के बाद आसपास के जनपदों से आए शायरों ने हजरत की बारगाह में अपनी शायरी का नजराना पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.