लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, लखीसराय के ग्राउंड में प्रशिक्षु सिपाहियों को बाह्य प्रशिक्षण के तहत आंसू गैस के गोले दागने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य दंगा नियंत्रण एवं आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों ने पहले आँसू गैस के उपयोग, उसके प्रभाव और सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रशिक्षुओं को मैदान में वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया गया। उन्हें बताया गया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आँसू गैस का प्रयोग अंतिम विकल्प के रूप में किया जाता है और इसे अत्यंत सावधानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत ही दागा जाता है। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को...