लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), बिहार, पटना रमन कुमार चौधरी के द्वारा सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और प्रशिक्षु सिपाहियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने प्रशिक्षु बैरकों, मेस तथा क्लासरूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों में साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी मानकों की भी जांच की गई। क्लासरूम में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद भी किया। डीआईजी (प्रशिक्षण) ने प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए ...