प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 13 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली इलाके में कोटिला अख्तियारी के पास 10 सितंबर की रात अगस्त पर निकले सिपाही पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों पर एसपी दीपक भूकर ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुंडा कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत कुमार 10 सितंबर की रात अपने साथी के साथ गश्त पर था। आधी रात बाइक से आए पांच लोगों को रोकने पर वह विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवक ने सिपाही पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने कोटिला अख्तियारी के धर्मपाल, बृजेश सरोज और मोहित को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। बाद में एक आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य दोनों फरार चल रहे थे। ...