मथुरा, जुलाई 13 -- थाना महावन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुजफ्फर नगर में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने का आरोप लगाया है। शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने शादी करने से इंकार कर धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके इस रिश्ते की सिपाही के परिजनों को जानकारी थी। अब परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महावन के समीप रहने वाली पीड़िता ने थाना महावन में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में कार्यरत रोहित कुमार निवासी कर्मयोगी नगर टेकमैन सिटी नवादा, हाईवे ने वर्ष 2023 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब उससे शादी करने की बात करती तो वह शादी करने की बात पर टालमटोल करने लगा। इसकी बात परिजनों से की तो वह बोले कि उसका पुलिस प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शादी कर देंगे, लेकिन ...