मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेन डिवाइडर रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी के पास चाय बेचने वाली महिला ने एक सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप लगा जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। गंगानगर निवासी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पास चाय का ठेला लगाती है। उसके बराबर में ही एक अन्य महिला का भी ठेला है। दोनों का आपस में विवाद चल रहा है। दूसरी महिला ने कुछ दिनों पूर्व थाने पर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चाय के ठेले पर असामाजिक तत्वों को जमावड़ा लगा रहता है। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चाय बेचने वाली महिला से पूछताछ की। शुक्रवार दोपहर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं महिला को गंभीर हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.