चक्रधरपुर, मार्च 19 -- बंदगांव- पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना पुलिस ने 30 जनवरी को महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी हत्या कांड की गुत्थी सुलक्षा दी है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतक के पति सिपाही दिनेश मेलगांडी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं एक आरोपी फरार था।पुलिस ने फरार अपराधी कुचाई थाना के गुदगुदरी गांव से धनसिंह मुंडा उर्फ मुखिया(22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना क्षेत्र के बालपोस मैदान नहर पुलिये के पास तीस जनवरी को अज्ञात लोगों द्वारा लोहे की रड से हमला कर महिला होमगार्ड श्रीमति मेलगांडी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कराईकेला थाना पुलिस ने मृतक के भाई कुलदीप बोदरा की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। हत्याकांड के बाद मामले की गंभीरता को देखते...