गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को जलाने के मामले में थाने के सिपाही की भूमिका सामने आई है। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मामला शांत हो गया।अंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत गोला इलाके में चौराहे पर पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पोस्टर उतारकर उसे जला दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार देर शाम बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बेवरी चौराहे पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग क...