आगरा, फरवरी 15 -- ससुराल से घर लौटते समय फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में फतेहाबाद के सिपाही की हादसे में मौत हो गई। रविवार को गांव अहीरपुरा उनका पुलिस सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। फतेहाबाद के अहीरपुरा गांव के रहने वाले केशव देव यादव (27) पुत्र तान सिंह 2018 बैच का सिपाही था। अलीगढ़ के सासनी थाने में तैनात था। फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। घर में कोहराम मच गया। पुलिस सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...