जहानाबाद, मार्च 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ला में सोमवार को एक सिपाही के साथ हए विवाद में मारपीट की घटना हुई जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों में अभिषेक कुमार 18 वर्ष और हिमांशु कुमार 15 वर्ष का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। दोनों देवरिया मोहल्ले के ही निवासी हैं। जिस सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है वह भी देवरिया मोहल्ले में ही रहते हैं। बताया गया है कि सिपाही मोहल्ले के एक रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान टेंपो पर सवार हिमांशु अपने किसी परिवार के साथ जा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर सिपाही के साथ बहस हो गई और मारपीट की घटना हुई। हल्ला सुनकर युवक अभिषेक की वहां पहुंचा और झगड़ा छुड़ाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि सिपाही अपने पास लिए डंडे से उन्हें और हिमांशु को सिर पर दे मारा जिसमें दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.