बरेली, मार्च 9 -- सुभाषनगर में सिपाही के बहनोई की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस का कहना हैं कि इस मामले में कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जल्दी ही खुलासा हो जाएगा। आंवला के तिगरा खानपुर गांव निवासी जोगेंद्र प्रगतिनगर कॉलोनी में रहकर सब्जी का काम करते थे। उनके साले पीलीभीत में तैनात सिपाही का मकान भी पास में ही बन रहा है, जिसकी देखरेख जोगेंद्र करते थे। आरोप है कि 20 फरवरी की रात दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे। आहट होने पर जोगेंद्र और उनकी पत्नी छत की ओर जा रहे थे। तभी एक बदमाश ने सीने में गोली मारकर जोगेंद्र की हत्या कर दी। जोगेंद्र की पत्नी ने इस दौरान रुपयों भरा बैग लूटने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि इस घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.