अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- अम्बेडकरनगर। आल इंडिया घोसी एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ मोहम्मद समीम ने सिपाही घनश्याम यादव को पुन: फायर बिग्रेड आलापुर में तैनाती पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि उक्त सिपाही ने पूर्व में अछती गांव में उपद्रव मचाया था, जिसके कारण उसका स्थानान्तरण कर दिया गया था लेकिन फायर बिग्रेड में पुन: तैनाती का प्रयास करा है, जिससे अछती ग्रामवासी सहमे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...