गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाने के मानिकपुर नौरंगा गांव में जमीन लिखने से मना करने पर बिहार पुलिस के एक सिपाही के पिता समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जगरनाथ साह, सुनीला देवी, पूनम देवी व रामावती देवी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के सम्बन्ध में मारपीट में घायल किशनगंज जिले में तैनात सिपाही के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह वे अपने घर के पीछे स्थित जमीन की सफाई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और जमीन को लिख देने का दबाव दिया। इनकार करने पर गाली-गलौज की गई। फिर लाठी - डंडे व फरसा से हमला किया गया। हमले में जगरनाथ साह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.