गाजीपुर, अप्रैल 24 -- खानपुर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नायकडीह में एक सिपाही के घर का सामने आया है, जहां चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस में तैनात ज्ञान प्रकाश सिंह के घर में चोर गुरुवार की रात के समय घर में घुस गए और कमरे में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी चोरों का पता नहीं लगा पाई पुलिस लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक क...