मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कन्हौली की लालबहादुर साह गली स्थित बिहार विशेष सैन्य पुलिस (बिसैप) सिपाही नंदन कुमार के घर से चार लाख के गहने व 50 हजार रुपये नकद व कागजात की चोरी हो गई है। इसको लेकर सिपाही ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नंदन ने पुलिस को बताया है कि बीते 26 अगस्त की रात उनके घर में चोरी हुई। रैक पर रखे बैग में सोने का लॉकेट, चेन और 250 ग्राम चांदी के पायल व 50 हजार रुपये थे। चोर बैग ले गए। इसी बैग में पैन कार्ड, प्रान कार्ड, पत्नी का आधार कार्ड, पुलिस आई कार्ड आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कन्हौली में घर से आभूषण व नकदी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...