सिपाही की मां का मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश धरे, एक के बाएं पैर में लगी गोली
बांदा, मई 10 -- बांदा। थाना बदौसा क्षेत्र में एक मई को बिजली कर्मी बनकर दिनदहाड़े सिपाही की मां को बंधक बनाकर मंगलसूत्र सहित लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को थाना बदौसा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है । एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग की गई बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस व मंगलसूत्र, अंगूठी बरामद किया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल बदमाश गिड़गिड़ाता नजर आया कहा कि साहब गलती हो गई माफ कर दीजिए। एएसपी शिवराज ने बताया कि एक मई को नादनमऊ के रहने वाले चित्रकूट में तैनात सिपाही अजयपाल ने सूचना दी कि दोपहर में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली कर्मी बनकर मीटर चेक करने के बहाने घर मे घुसकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- सिपाही की मां को बंधक बनाकर लूट करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.