गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सादतनगर इकला गांव में हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की मौत के मामले में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वेव सिटी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सादतनगर इकला निवासी करण नागर ने वेव सिटी थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके 35 वर्षीय भाई तरुण नागर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात थे। वह अप्रैल में अवकाश लेकर अपने गांव आए हुए थे। 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब पांच बजे वह रोजाना की तरह टहलने और व्यायाम करने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब सौ मीटर दूर पुरानी समाधि के पास स्थित एक आम के पेड़ की टहनी पकड़कर व...