कुशीनगर, मार्च 29 -- पडरौना (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवादकप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में हुई फायरिंग में आरोपी हिस्ट्रीशीटर और रामकोला थाने में तैनात सिपाही के लेन-देन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।कप्तानगंज थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला नवंबर 2025 में बभनौली गांव में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने कई नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वायरल हो रहे दो ऑडियो ने इस प्रकरण को तूल दे दिया है। आरोप है कि सिपाही ने एक नामजद आरोपी का नाम मुकद...