हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 31 -- बिहार में अब सिपाही और जमादार (एएसआई) रैंक के पुलिसकर्मी वाहन जांच नहीं करेंगे। दारोगा से नीचे के पुलिसकर्मियों के गाड़ी चेकिंग पर रोक लगा दी गई है। सिपाही और जमादार का काम सिर्फ सड़कों को जाम से मुक्त रखना होगा। वे सिर्फ ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। किसी भी परिस्थिति में दारोगा से नीचे के पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोक कर गाड़ी की चेकिंग नहीं करेंगे। बिहार पुलिस के एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इससे संबंधित कड़ाई से निर्देश जारी किया गया है। जांच दल बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी होगी। अगर कोई सिपाही या एएसआई गाड़ी चेकिंग करते पाया गया, तो उस पर ऐक्शन लिया जाएगा।बॉडी वार्न कैमरा ऑन न...