भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिला बल के लिए सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए चयनित कुल 645 अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच करायी जाएगी। यह भी पढ़ें- सिपाही अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठनचिकित्सकीय जांच की सूचना अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय जांच के लिए विशेष चिकित्सा पर्षद या मेडिकल बोर्ड का गठन मंगलवार को किया गया। इससे संबंधित अधिसूचना सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार बोर्ड में 13 चिकित्सा पदाधिकारी को अगले आदेश तक विशेष चिकित्सा पर्षद की सदस्य के रूप में नामित किया गया। बोर्ड में दो सर्जन, दो फिजिशियन, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो ईएनटी विशेषज्ञ, दो दंत रोग विशेषज्ञ समेत एक चिकित्सा पदाधिकारी...