नालंदा, अक्टूबर 16 -- बिहारशरीफ/पावापुरी, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के नालंदा में उत्पाद पुलिस के सिपाही अजीत कुमार अपने ही साथियों की ही गोली के शिकार हुए थे। उत्पाद विभाग की महिला दारोगा पुष्पा कुमारी ने अजीत की मौत को अलग रंग देने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। दारोगा ने शराब तस्करों पर सिपाही की हत्या का आरोप मढ़ दिया था। हालांकि, पुलिस जांच में उनकी पोल खुल गई। इस मामले में महिला दारोगा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही अजीत कुमार के महिला दारोगा से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अजीत की मौत को हादसा बता रही है। हालांकि, हत्या की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। घटना बुधवार की रात गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर हुई थी। नालंदा के एस...