हापुड़, जून 15 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के पास युवकों को शराब ले जाते हुए टोकने पर बेखौफ युवकों ने खाकी पर हमला कर दो पुलिस कर्मियों को दिया था। इस मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात को करीब एक बजे थाना हापुड़ देहात में तैनात हैड कांस्टेबल दौलत राम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी लेपर्ड बाईक से गश्त करते हुए मुरादपुर निजामपुर के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उनकी जांच की तो उनके पास शराब की बोलतें मिली थी। यह भी पढ़ें- शराब पीकर पैंथर पुलिस संग मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपीयों ने अपने साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडे और बोतलों से बार कर घायल कर ...