अमरोहा, नवम्बर 15 -- दिल्ली कार ब्लास्ट में मृत मंगरौला निवासी अशोक कुमार के आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों की शुक्रवार को जनपद पुलिस के दो सिपाहियों ने अपने यूट्यूबर दोस्त से आर्थिक इमदाद कराई। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर, शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने भी अशोक व लोकेश अग्रवाल के परिजनों को सांत्वना दी। जानकारी के मुताबिक जिले में तैनात सिपाही अश्विनी कुमार व सतीश कुमार दिल्ली निवासी अपने यूट्यूबर दोस्त शीनू मलिक के साथ अशोक के गांव मंगरौला पहुंचे। उन्होंने अशोक की पत्नी सोनम व मां सोमवती को ढांढस बंधाया। अशोक के तीनों बच्चों को भी दुलार किया। कहा कि घटना बहुत दुखद है। इस तरह की घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। शीनू मलिक ने मृतक आश्रित परिवार को एक लाख रुपये नकद दिए। इस मौके पर प्रधान सोमपाल सिंह, रिंकू गुर्जर व स...