सिपाहियों को पीटने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा, संवाददाता। सिरफिरे के चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, थाने और अस्पताल में हंगामा करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अंडे बेचने वाली महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसके पहले पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया था। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दौरीबाग काछीपट्टी मोहल्ला निवासी फूलजहां पत्नी फिरोज ने पुलिस को तहरीर दी। वह सभागंज पुलिस चौकी के पास अंडे का ठेला लगाती है। छह मई की रात करीब 9:32 बजे रात को बालेन्द्र सिंह उर्फ डब्बू निवासी लखपेड़ा कोटा भवानीगंज उसके पास आकर नशे में मनगढ़ जाने का रास्ता पूछते हुए अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके पति के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर चौकी पर बैठे दरोगा अरुण सिंह, सिपाही राम देव पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया और चौकी पर ले जाने लगे तो उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.