छपरा, मार्च 5 -- छपरा, हमारे संवाददाताl पुलिस केंद्र, सारण में गुरुवार की संध्या सीनियर एसपी विनीत कुमार जिले के सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी सिपाहियों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के लगभग 100 सिपाहियों का वन-टू-वन साक्षात्कार लिया। समीक्षा के उपरांत प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार आठ सिपाहियों का विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन किया गया। पुलिस लाइन के रक्षित डीएसपी रमेश शाह, एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थेl नयागांव में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट: पिस्ट...