देवघर, अप्रैल 3 -- देवघर। सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के चेयरमेन सह संस्थापक निरंजन कुमार सिन्हा के समक्ष 28 मार्च 2026 को उनके 55 वें वर्ष पूर्ण होने के पर अभिभावकों को विशेष राहत देने के निर्णय की घोषणा 21 मार्च 2026 को की गई थी। जिसमें 4 अप्रैल 2026 तक कक्षा नर्सरी से 9 वीं कक्षा तक में निःशुल्क नामांकन लेने का निर्णय लिया गया था। अब नए अभिभावकों के आग्रह पर निःशुल्क नामांकन लेने की तिथि को बढ़ाकर 15 अप्रैल 2026 तक करने का निर्णय ग्रुप व विद्यालय चेयरमेन निरंजन कुमार सिन्हा ने लिया है। जिसके तहत अब अभिभावकों को सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल-ग्रुप के विद्यालयों से जुड़ने के लिए विशेष राहत देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सत्र 2026-27 में पुराने अभिभावकों के लिए किसी भी प्रकार की फीस...