देवघर, जनवरी 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। रिखिया बी. देवघर अवस्थित सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर हर्षोल्लास से माता सरस्वती की पूजा आयोजित की गई। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार पद्धति से ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन एनके सिन्हा द्वारा मां सरस्वती देवी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ई.जय प्रकाश, विद्यालय प्रबंधन टीम के संजय कुमार पांडे, सुमित एन सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो-23देव23-मां सरस्वती देवी को पुष्पांजलि अर्पित करते विद्यालय के चेयरमैन एनके सिन्हा। फोटो-23देव24-मां सरस्वती पूजा पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन एनके सिन्हा एवं अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान ...