सिन्दुरिया में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया
बस्ती, जून 26 -- पाकड़डांड। बनकटी विकास खंड की ग्राम पंचायत सिंदुरिया अमर डोभा में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया। कब्जा हटाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया। ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर की मदद से अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं और कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- वन विभाग की पांच बीघा जमीन कराई खाली मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.