धनबाद, मई 16 -- सिंदरी। सिंदरी रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत का उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा। घटना की सूचना सिन्दरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि शाम को छह बजे सवारी गाड़ी का समय नही था। संभावना है कि अज्ञात व्यक्ति किसी मालगाड़ी से कट गया होगा। मृतक का सिर का पिछला हिस्सा कट गया था। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...