धनबाद, दिसम्बर 25 -- सिंदरी। भाजपा सिंदरी मंडल की बुधवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक के बाद भाजपाइयों ने गौशाला मोड़ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का सामूहिक रूप से सफाई की। वाजपेयी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन किया। मौके पर ग्रामीण जिला भाजपा महामंत्री मनोज मिश्रा, मंत्री प्रकाश बाउरी, इंद्रमोहन सिंह, राघव तिवारी, अरविंद सिंह, नकुल सिंह, अणिमा सिंह मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...